यात्रियों से वसूलते हैं ज्यादा भाड़ा
अलावड़ा. ईंदपुरसे राजगढ़ की ओर चलने वाली ग्रामीण बसों में यात्रियों से अधिक किराया वसूल किया जा रहा है। यात्री महेन्द्र सिंह सीडीआर कॉर्डिनेटर रामगढ़, संजय जाटव, किशनलाल, श्रवण कुमार, कुमारी बेबी ने बताया यात्रियों द्वारा टिकट मांगने पर बस से उतारने की धमकी दी जाती है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अलवर डिपो के प्रबंधक मकबूल अहमद ने बताया की हम ग्रामीण बस के कॉर्डिनेटर हैं लेकिन इनका संचालन स्टार रूलर लिंक बस द्वारा किया जाता है इसके संचालक शिव कुमार गुप्ता हैं। यदि कोई शिकायत हमें भेजेगा तो हम संचालक के पास भेज देंगे और बस वाले के भुगतान में से अधिक वसूली गई राशि की कटौती की जाएगी।