पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5. 27 लाख के नकली नोट बरामद

5. 27 लाख के नकली नोट बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर . रामगढ़ थाना पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के जीत रेडी निवासी रामनारायण गुर्जर को गिरफ्तार कर उससे 5 लाख 27 हजार 500 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि ये नोट किसी को देने के लिए लाए गए थे। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि ये स्केन करके प्रिंट निकाले गए नोट है।

एएसपी पारसमल जैन ने बताया कि मंगलवार को इसकी सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने दल बनाकर कार्रवाई की तैयारी की। बुधवार शाम करीब चार बजे बहादुरपुर रोड पर एक युवक मोटरसाइकिल नंबर आरजे 02 एसबी 0732 पर आया। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया। पुलिस काे देख वह सोत का भजेड़ा के पास बाइक को छोड़ कर पैदल ही खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया।

जैन ने बताया कि जानकारी मिली थी कि मंगलवार को रामगढ़ से करीब आठ किलोमीटर दूर दोहली गांव में एक व्यक्ति घूम रहा है। यह व्यक्ति एक लाख के बदले में दो लाख रुपए देने की बात कर रहा है। इस पर पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु शर्मा थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
कैसे पहचाने नकली नोट, अंतरराष्ट्रीय गिरोह से हो सकता है संबंध

एएसपी ने बताया कि नकली नोटों की खेप के साथ गिरफ्तार आरोपी रामनारायण गुर्जर के संबंध नकली नोट सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह से हो सकते हैं। नकली नोटों की पहचान के लिए आरबीआई को सूचना दी गई है।

985 मिले नकली नाेट

>1000रुपए के 402 नोट

>500 रुपए के 203 नोट

>100 रुपए के 100 नोट

>50 रुपए के 280 नोट

बांग्लादेश से जुड़े पाए जा चुके हैं तार

नकली नोट के कारोबार के तार बांग्लादेश से जुड़े पाए जा चुके हैं। शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने जनवरी 2012 में 18 हजार 500 रुपए तथा अप्रैल में सम्मनवास चौकी के समीप से 96 हजार रुपए के नकली नोट पकड़े थे। पुलिस पूछताछ में भरतपुर के हैवतका निवासी याकूब और ताहिर से खरीदना बताया। साथ ही खुलासा हुआ था कि ये नकली नोट बांग्लादेश से आए थे।

>वाटर मार्क : सभी असली नोटों में महात्मा गांधी की फोटो बनी हैं। उसी फोटो को हल्के शेड में वाटरमार्क में भी बनाया गया है। जब नोट को आप थोड़ा तिरछा करेंगे तो यह दिखाई देगी।

>सिक्योरिटीथ्रेड : नोट के बीच यह सीधी लाइन के रूप में होता है। जिस पर हिंदी में भारत और आरबीआई लिखा होता है।

>लेटेंट इमेज : नोट पर गांधी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है, जिसमें जितने का नोट होता है, उसकी संख्या लिखी होती है। नोट को सीधा करने पर ही यह दिखाई देती है।

>माइक्रोलेटरिंगं : नोट में बनी गांधी जी की फोटो के ठीक बाजू में माइक्रोलेटरिंग होती है। 5, 10 एवं 20 रुपए के नोट में यहां पर आरबीआई लिखा होता है। इनसे ऊपर के नोटों में नोटी वेल्यू होती है। जैसे 500 रुपए के नोट में माइक्रोलेटर्स में 500 लिखा होता है।

>इंटेग्लिओं प्रिंटिंग : नोट पर विशेष प्रकार की प्रिंटिंग इंक उपयोग की जाती है। इस इंक की वजह से महात्मागांधी की फोटो, आरबीआई की सील और प्रोमाइसिस क्लॉस, आरबीआई गवर्नर के साइन को टच करने पर यह उभरे हुए महसूस होते हैं।

> इडेंटिफिकेशन मार्क : यह खास तरह का मार्क होता है, जो वाटर मार्क के बाई ओर होता है। सभी नोटों में यह अलग आकार का होता है। 20 रुपए में ये वर्टिकल रेक्टेंगल, 50 रुपए में चौकोर, 100 रुपए में ट्रेंगल, 500 रुपए मेें गोल और 1000 रुपए में डायमंड शेप में होता है।