- Hindi News
- शहर मांग रहा ओवरब्रिज, नेता उलझे बयानों में
शहर मांग रहा ओवरब्रिज, नेता उलझे बयानों में
शहरदो ओवरब्रिज से आवागमन के लिए बेताब है। अग्रसेन चौराहा ओवरब्रिज दोहरीकरण और कला कालेज पुल का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन उद्घाटन नहीं होने से जनता परेशान है। इस बीच नेताओं की बयानबाजी और विकास के दावे शुरू हो गए हैं, विगत दो दिन से उद्घाटन को लेकर दिए गए सियासी बयानों के बाद जिले की राजनीति गर्माने लगी है। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के दिए बयान पर बुधवार को शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल ने पलटवार करते हुए कड़े शब्दों में नसीहत दे डाली, विधायक सिंघल पूर्व केंद्रीय मंत्री को रोज शीशे के सामने खड़े होकर फीते काटने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि इस बयान से उन्हीं की पार्टी के रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने असहमति जताई है। इधर, सियासत में उलझते ओवरब्रिज आम आदमी के लिए कब तक खुलेंगे इसका पुख्ता दावा कोई नहीं कर पा रहा।
विकास पर विवाद
विधायक का बयान : कांग्रेस शासन में विकास नहीं हुए, भाजपा शासन में हो रहे है तो कांग्रेस छटपटा रही है।
कांग्रेस ने ऐसे किया विकास
कांग्रेसशासन में अग्रसेन चौराहा ओवरब्रिज दोहरीकरण, कला कॉलेज ओवरब्रिज, मथुरा रेलवे फाटक ओवर ब्रिज, काली मोरी फाटक ओवरब्रिज स्वीकृत हुए। मथुरा पुल पर 40.55 करोड़, काली मोरी फाटक पुल 26.30 करोड़, कला महाविद्यालय पुल निर्माण लागत करीब 19 करोड़ तथा अग्रसेन चौराहा दोहरीकरण पर करीब 21 करोड़ लागत है।
भाजपाका यह कैसा विकास
कांग्रेसशासन में शुरू हुए मिनी सचिवालय पर 40 करोड़ खर्च हुए, राज बदला तो अब काम बंद हो गया। प्रताप ऑडिटोरियम निर्माण पर करीब 9 करोड़ की लागत आई नई सरकार में यूटीलिटी प्लान ही नहीं बना तो ताला। स्वीमिंग पूल पर साढ़े तीन करोड़ खर्च हुए नियम-कायदे तय नहीं होने से उपयोग नहीं हो पा रहा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जनता को गुमराह करें : सिंघल
आर.आरकालेज कैंपस में कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह बयानबाजी कर नागरिकों को गुमराह नहीं करें। भाजपा के शासन में आने पर पारदर्शिता आई है, कानून का राज स्थापित हुआ। सिंघल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के कला कॅालेज और अग्रसेन चौराहा ओवर ब्रिज को तीन दिन में शुरू करने संबंधी बयान को ओछी लोकप्रियता वाला करार दिया है।
आहूजाको एतराज
विधायकज्ञानदेव आहूजा के अनुसार वे दोनों ओवरब्रिज को जल्द शुरू कराने का दावा कर रहे हैं। शहर विध