- Hindi News
- बस एवं ट्रक की टक्कर से यातायात रहा बाधित
बस एवं ट्रक की टक्कर से यातायात रहा बाधित
अलवर| रामगढ़रोड स्थित गांव बेलाका के पास बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक निजी बस एवं ट्रक में टक्कर हो गई। जिससे बस एवं ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन हादसे में किसी भी व्यक्ति चोट नहीं लगी है। हादसे के बाद रामगढ़ मार्ग पर करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा। हादसे की सूचना मिलते ही एनईबी थाना प्रभारी राकेश यादव मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और निजी बस एवं ट्रक को जब्त कर यातायात सुचारू कराया।