सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
दांतारामगढ़. श्रीरघुनाथ शिक्षण समूह द्वारा संचालित श्री रघुनाथ महाविद्यालय में दौड़, लंबी कूद, एकल गायन, सामूहिक गायन सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
शास्त्री महाविद्यालय की छात्राओं की खोखो टीम विजेता रही। दौड़ में छात्र वर्ग में महेंद्र बाजिया प्रथम पीयूष बाबूलाल दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में अनिता बुरड़क, अनिमा सामोता, पिंकी उर्मिला विजेता रही। शॉटपुट में छात्रा वर्ग में सोनी जाट प्रथम, छात्र वर्ग में लंबी कूद में सुरेश पिलानियां बाबूलाल दूसरे स्थान पर रहे। तस्तरी फेंक में छात्र वर्ग में महेंद्र बाजिया प्रथम बाबूलाल दूसरे स्थान पर रहे। क्रिकेट में छात्र वर्ग में बीएसटीसी की टीम विजेता शिक्षा शास्त्री उपविजेता रही। महिला वर्ग में बीएड विजेता उपविजेता शिक्षा शास्त्री की टीम रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।