पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रींगस के लिए ट्रोमा, फतेहपुर में हेरिटेज सिटी का प्रस्ताव

रींगस के लिए ट्रोमा, फतेहपुर में हेरिटेज सिटी का प्रस्ताव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारितामंत्री जिले के प्रभारी मंत्री अजयसिंह किलक ने बुधवार को जिले के अफसरों की पहली बैठक ली। इसमें कलेक्टर एलएन सोनी ने राज्य बजट के लिए जिले को लेकर पांच बड़े प्रोजेक्ट के प्रस्ताव सौंपे। प्रभारी मंत्री किलक ने पानी की वजह से लगातार टूट रही सड़कों को लेकर कहा कि पहले लोगों को समझाएं। उन्हें नोटिस दें। फिर भी नहीं माने तो एफआईआर दर्ज कराएं। इस पर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज कराकर जूते पड़वाओगे क्या? लोगों से समझाइश की जा सकती है। मंत्री ने कहा कि पहले समझाइश और नोटिस की कार्रवाई ही करनी चाहिए।

कलेक्टर ने बजट को लेकर दिए यह प्रस्ताव | शहरमें सीवरेज के लिए 460 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बनाया गया है। न्यूरो सर्जिकल यूनिट के लिए सात करोड़ का प्रोजेक्ट है। नेशनल हाईवे को देखते हुए रींगस में ट्रोमा सेंटर बनाया जा सकता है। जिस पर करीब आठ करोड़ रुपए का खर्चा है। रामगढ़ शेखावाटी फतेहपुर को हेरिटेज सिटी बनाने का प्रस्ताव भी कलेक्टर ने सौंपा है। सीकर में स्टेट लेवल की स्पोर्ट्स एकेडमी का प्रस्ताव भी दिया है।

पेयजलटैंकर में घोटाला करते हैं सरपंच | प्रभारीमंत्री ने गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए अभी से तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल टैंकरों में सरपंच बड़ा घोटाला करते हैं। एक टैंकर लगाकर चार-पांच के पैसे उठा लेते हैं। इसकी जांच भी करनी चाहिए।

बैठक में कांग्रेस विधायकों को नहीं बुलाया गया। इसको लेकर कांग्रेस ने जिले के प्रभारी सचिव को भी शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी मंत्री किलक ने कहा-आगे से सभी को बैठकों में बुलाया जाएगा। गोविंदसिंह डोटासरा का कहना है हम सरकार की नाकामियों को उजागर कर देंगे। इसलिए नहीं बुलाया।