पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घंटाघर से चर्च रोड तक वन वे का प्रस्ताव

घंटाघर से चर्च रोड तक वन-वे का प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. यातायात सुधार के लिए बैठक में मौजूद अिधकारी।

अलवर | आगामीदिनों में त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यातायात विभाग की ओर से इस संबंध में सीआे साउथ ऑफिस में बुलाई गई बैठक में ट्रैफिक व्यवस्थाओं को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। घंटाघर से चर्च रोड तक वन-वे किए जाने पर विचार किया गया। इसके अलावा बाजार के नो पार्किग जाेन से चौपहिया वाहनों को जब्त करने के लिए क्रेन लाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की पार्किंग को लेकर आए दिन होने वाली परेशानी और जाम लगने का मुद्दा उठा। इस पर घंटाघर से मन्नी का बड़ जाने वाले चर्च रोड को वन-वे किए जाने सहित कई प्रस्ताव रखे गए। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि हर साल काशीराम चौराहे पर होने वाली पार्किंग को इस बार न्यूतेज टॉकीज के मैदान में किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही शहर के नो पार्किंग जाेन में खड़े चौपहिया वाहनों का जब्त किए जाने के लिए क्रेन लाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सीओ साउथ सुखबीर सिंह सोलंकी, सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह राठौड़, सीओ यातायात शाहना खानम रामगढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

बंदयातायात लाइटों पर भी हुई चर्चा : शहरमें बीते छह माह से खराब पड़ी तीनों चौराहों की ट्रेफिक लाइटों को भी दुरुस्त किए जाने पर चर्चा हुई।