पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंस की बैठक में कई मुद्‌दों पर चर्चा

पंस की बैठक में कई मुद्‌दों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनहिल एकेडमी में वार्षिकोत्सव आज

किशनगढ़बास | कस्बेकी सनहिल एकेडमी स्कूल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को स्कूल प्रांगण में आयोजित होगा। संस्था चेयरमैन विक्रम र|ावत ने बताया कि मंगलवार को विद्यालय में दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा मुख्य अतिथि होंगे।

नीमराना. बैठक में मौजूद प्रधान अन्य अिधकारी।

नीमराना | स्वच्छताअभियान एवं प्लास्टिक के ऊपर पंचायत समिति में पूर्ण से प्रतिबंध लगाने को लेकर प्रधान बलवान सिंह यादव की अध्यक्षता में अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधान बलवान सिंह यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगे से पंचायत समिति में किसी भी रूप में प्लास्टिक पॉलीथीन, चाय के कपो एवं प्लास्टिक से संबंधित खाद्य सामग्री चाय के लिए नहीं इस्तेमाल की जाएगी। इस पर उन्होंने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ के प्रति होने वाली हानि के बारे में बताया और फिर कार्यालयों परिसरों में प्लास्टिक से फैलने वाली गंदगी के बारे में बताया। बैठक में विकास अधिकारी कैलाशचंद बारोलिया, महानरेगा कार्यक्रम अधिकारी दीपेंद्र यादव, सहायक लेखाधिकारी हरिशचंद्र शेरावत, उम्मेद यादव, कैशियर कैलाश चंद जांगिड़, कनिष्ठ अभियंता रोबिन चौहान,पंचायत प्रसार अधिकारी धर्मसिंह मीणा महेंद्र सिंह चौधरी आदि उपस्थित थे।