जाली नोट प्रकरण का आरोपी रिमांड पर
पुलिसने 5 लाख 27 हजार 500 रुपए के नकली नोटों की बरामदगी के मामले में आरोपी रामनारायण गुर्जर को गुरुवार को यहां न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जांच अधिकारी ने अदालत से आरोपी का 7 दिवस का पुलिस रिमांड मांगा, लेकिन मजिस्ट्रेट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
शिवाजीपार्क थाने के एएसआई बाबूदान ने बताया कि आरोपी रामनारायण (25) पुत्र धर्मसिंह गुर्जर निवासी जीतरेडी थाना नगर जिला भरतपुर को बुधवार को रामगढ़ पुलिस ने बहादुरपुर रोड स्थित सोतका भजेड़ा के पास से 5 लाख 27 हजार 500 रुपए के नकली नोट सप्लाई करने ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। रामगढ़ थानाप्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि जाली नोट प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी रामनारायण गुर्जर की जांच नोडल थाना शिवाजीपार्क को सौंपी गई है।