पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पहरे में बंटा यूरिया

पुलिस पहरे में बंटा यूरिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. रामगढ़. कस्बे में गुरुवार को एक खाद-बीज की दुकान पर यूरिया का वितरण पुलिस पहरे में हुआ। यूरिया वितरण की सूचना पर सुबह से ही किसानों की भीड़ दुकान के बाहर जमा हो गई। खाद विक्रेता ने एसडीएम को सूचना देकर पुलिस सहायता की मांग की।
एसडीएम अखिलेश कुमार पिपल के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों की देख-रेख में सात सौ बीस कट्टों का वितरण किया गया। इसके लिए थाने के बाहर किसानों को लाइन में लगाकर कूपन बनाकर प्रत्येक किसान को दो-दो कट्टे यूरिया दिया गया।
सहायक कृषि अधिकारी प्रेमसिंह के अनुसार यूरिया के सात सौ बीस कट्टों के अलावा क्रय-विक्रय सहकारी समितियों को एक हजार कट्टे उपलब्ध कराए गए हैं। इस सबके बावजूद भारी संख्या में किसानों को बिना यूरिया लिए निराश होकर लौटना पड़ा।