पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

पंचायत चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें गंदगी से परेशान कई वार्डों के लोगों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। वार्ड संख्या पांच छह के लोगों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग की है। चौपड़ बाजार से बरखंडी चौक को जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई वर्षों से पटके जा रहे कचरे के ढेर से परेशान महिलाओं ने गुरुवार को पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उपखंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

वार्डवासियों का कहना था कि इस मार्ग पर स्कूली बच्चों सहित आमजन बलदेवकी हनुमान मंदिर जाने वालों का तांता लगा रहता है। जबकि आस-पास के वार्डों में कार्य कर रहे सफाईकर्मी लंबे समय से गंदगी को यहां डाल रहे हैं। इससे आमजन का जीना दूभर हो रहा है। उपसरपंच रामजीलाल जैन के निवास के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर गंदगी के ढेर को लेकर गत वर्ष सफाई कर्मियों से विवाद भी हुआ था बात मारपीट तक पहुंच गई थी। वार्ड निवासी अंजना, कौशल्या, पुष्पा, यशोदा, पूनम, सरोज, नवीन शर्मा, धर्मवीर, सुंदर, प्रदीप मित्तल रामजीलाल जैन सहित कई महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि वक्त रहते उन्हें समस्या से निजात नहीं मिली तो आने वाले पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

रामगढ़. ग्राम पंचायत प्रशासन के खिलाफ गंदगी को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं।