पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोक्षवाहिनी का लोकार्पण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| पुरुषार्थीधर्मशाला समिति विवेकानंद चौक की ओर से शनिवार को आयोजित 54वें स्थापना दिवस पर मोक्षवाहिनी का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि 16 संस्कारों में से अंतिम संस्कार के लिए समर्पित मोक्षवाहिनी हर जरूरतमंद के काम सकेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव ने कहा कि पहले स्वयं सक्षम बने और फिर कल्याणकारी कार्य किए। इसलिए ही समाज पुरुषार्थी एवं परमार्थी बना है। कार्यक्रम में सतीश भाटिया, दौलतराम हजरती, राजाराम सोनी, मदनलाल शर्मा, संतोष कुमार अरोड़ा एवं केएल अरोड़ा ने विचार रखे। समिति के अध्यक्ष अशोक भाटिया, कोषाध्यक्ष गोपाल दास खत्री ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पुरुषार्थी समिति के जिलाध्यक्ष श्यामलाल खत्री, लोकेश विरमानी, महेश अरोड़ा, राकेश बांगिया, ओमप्रकाश खत्री, दिनेश भार्गव, डॉ. श्रीराम मल्होत्रा, ईश्वर नकड़ा, गिरधारीलाल खेड़ा, धर्मपाल अग्रवाल, महेश भूंगड़ा, ऊषा भाटिया आदि मौजूद रहे।

मोक्षवाहिनी के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते विधायक ज्ञानदेव आहूजा।

खबरें और भी हैं...