लकी किक्रेट क्लब जीता
रामगढ़ | हैप्पीक्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मैच में रामगढ़ की लकी क्रिकेट क्लब ने हरियाणा के मऊ क्रिकेट क्लब को हराया। फाइनल मैच का शुभारंभ ब्राह्मण महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर दीपसिंह ठाकुर, रिंकू बाबा, धीरज शर्मा रामावतार शर्मा, बृजभूषण शर्मा, गजेंद्र शर्मा, हितेश खंडेलवाल, जगु सिंह, हैपी सिंह आदि मौजूद रहे।