पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला हॉकी का फाइनल मैच अलवर जयपुर के बीच आज

महिला हॉकी का फाइनल मैच अलवर जयपुर के बीच आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| हॉकीराजस्थान की राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल अपना घर शालीमार स्थित मैदान में सोमवार दोपहर एक बजे से शुरू होगा। तीसरे चौथे स्थान के लिए भरतपुर और चूरू का मुकाबला सुबह दस बजे से होगा। रविवार को पहले सेमीफाइनल में अलवर ने भरतपुर की महिला टीम को 4-0 से हराया। अलवर की टीम ने बेहतर तालमेल के साथ दूसरे सेमीफाइनल में जयपुर ने चूरू पर 9-0 से जीत दर्ज की। यहां तो हाल यह रहा कि जयपुर के तेज तरार्र आक्रमण के सामने चूरू की टीम सिर्फ बचाव करती ही नजर आई। हॉकी अलवर के सचिव लोकेश मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार को दोपहर दो बजे से शुरू होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा होंगे। अध्यक्षता यूआईटी के चेयरमैन देवीसिंह शेखावत करेंगे। मैचों में सहयोग बलराम यादव, नरेश गंगावत सीमा ने किया। क्रीड़ा परिषद के प्रभारी खेल अधिकारी एलआर सैनी एथलेटिक्स कोच सबल प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...