पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केस की तारीख के लिए एडीएम के रीडर ने ली घूस

केस की तारीख के लिए एडीएम के रीडर ने ली घूस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जमीनसे जुडे़ केस में अगली तारीख दिलाने की एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत लेते एडीएम के रीडर को एसीबी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आराेपी प्रेमचंद जैन एडीएम प्रथम राजेश जैन का रीडर था। पुलिस ने आरोपी से रिश्वत की राशि बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीबी एडीएम की भूमिका के साथ इस बिंदू पर भी जांच कर रही है की रीडर प्रेमचंद कैसे लोगों को सुनवाई के लिए अगली तारीख दिलवाता था। एडिशनल एसपी नरोत्तम ने बताया कि जमवारामगढ़ निवासी रामचन्द्र बुनकर का एडीएम प्रथम के पास एक प्रकरण पेंडिंग चल रहा था। रामचन्द्र की जमीन पर किसी ने कब्जा कर रखा था।

केस में स्टे नहीं देने और फिलहाल अगली तारीख पर सुनवाई कराने के लिए रीडर प्रेमचंद जैन पीड़ित रामचन्द्र से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत 20 दिन पहले एसीबी को की थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर लिया था। गुरुवार को केस की तारीख थी।

खबरें और भी हैं...