जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य पर महिलाओं से पूछे सवाल, सही जवाब पर दिए उपहार
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी
रैणी| गांवभूडा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें 50 महिलाएं 267 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान आरबीएसके टीम के डॉ. मुकेश साहू, डॉ. छाजूराम मीणा, डॉ. शशि चौधरी ने स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूडा सरपंच हरभजन मीणा थे।
सकट: कस्बेके राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिशु प्रतियोगिता स्वास्थ्य संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें सही जवाब देने वाली माताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान शिविर में शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. महेश मीना ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजगढ़ प्रधान महंत जयराम दास स्वामी थे। विशिष्ट अतिथि ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ डॉ. महेंद्र कुमार वशिष्ठ पूर्व सरपंच मोतीलाल मीना थे। अध्यक्षता सरपंच कमलेश देवी मीना ने की।
उमरैण : राजकीयप्राथमिक विद्यालय कोठारी में बच्चों को दवाई खिलाई गई। ब्लॉक सीएमएचओ फूलचंद मीणा ने बताया कि फूलचंद मीणा ने बताया कि इस दवा के खिलाने से खून की कमी में सुधार, बेहतर पोषण स्तर तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
रामगढ़: राजकीयआदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही स्वच्छता प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया गया। प्रधानाचार्य अंजना सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों को स्वच्छता अभियान की जानकारी दी गई। रूपचंद ने बच्चों के हाथ धुलवाए।
थानागाजी: पंचायतसमिति परिसर में ब्लाक चिकित्सा अधिकारी एनएल पंचौरी के सानिध्य में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक बालकों को दवा दी गई। इस दौरान 27 महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. सुशीला पलसानिया ने बच्चों में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के उपाय बताए। कार्यक्रम को प्रमोद सैनी थानागाजी सरपंच संतोष शर्मा ने संबोधित किया।
गढ़ीसवाईराम|ग्रामझालाटाला के मां कमला देवी शिक्षा संस्थान माध्यमिक विद्यालय में सुबह प्रार्थना सभा में बच्चों को दवा खिलाई। शाम को बच्चों का चेकअप किया गया।
टहला: राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय टहला विंग द्वितीय में कक्षा 6 से 8 तक के 120 विद्यार्थियों को दवा दी गई।
रामगढ़: खंडचिकित्सा कार्यालय ने राउप्रावि में शिविर का उद्घाटन सरपंच संघ के प्रदेश सचिव देवेन्द्र दत्ता ने किया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डाॅ . केके मीना ने बताया कि शिविर में एक वर्ष से कम आयु के बच्चों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। इस मौके पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक आशीष मोदी, डॉ. डाल चन्द, दीपक सैनी, सविता यादव, प्रेम चन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।
अलावड़ा: अरावलीपब्लिक माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को गोलियां खिलाई गई।
बच्चों की देखभाल के साथ सफाई पर भी ध्यान दें
कार्यक्रमके मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना ने कहा कि महिलाएं बच्चों की सही देखभाल के साथ सफाई पर भी ध्यान दें। गंदे हाथों से खाना खाने के कारण पेट में कीड़े पड़ जाते हैं, जो बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधक बनते हैं। तंबाकू का सेवन रोकने में भी महिलाएं अपनी भूमिका निभाएं।
भास्कर संवाददाता | अलवर
जच्चा-बच्चाके स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं से सवाल पूछे गए। महिलाओं ने जवाब भी सटीक दिए। सही जवाब देने वाली महिलाओं को स्टेज पर बुलाकर उपहार बतौर पेन और टिफिन दिए गए। मौका था चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस पर बुधवार को मन्नी का बड़ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का। इसमें बच्चों को कृमि से मुक्ति के लिए एलबेंडाजोल की गोली खिलाने पहुंची महिलाओं से जागरूकता के लिए गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म उसकी देखभाल, टीकाकरण संबंधी सवाल पूछे गए। जवाब महिलाओं सहित स्कूली बालिकाओं ने भी दिए। पहला सवाल शादी के लिए लड़की की सही आयु पूछी गई तो छात्रा चंचल कोली ने 18 वर्ष बताकर सही जवाब दिया। महिला के गर्भधारण पर कौनसा टीका लगाना चाहिए? इसका सही जवाब महिला कविता ने टिटनेस का टीका बताया। गर्भधारण के बाद की जांच, खून की कमी के लिए महिला को खाने के लिए दी जाने वाली गोली, बच्चों के जन्म में कितने साल का अंतर सहित करीब 25 सवाल पूछे गए। सही जवाब देने पर उपहार दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बालिकाओं के स्वागत गीत से हुई। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रोहिताश मित्तल, पार्षद मदनगोपाल, प्रिंसीपल नीलिमा मौजूद थी। संचालन आईईसी कॉर्डिनेटर डूगाराम ने किया।
कृमिसे बचाव ही उपचार
अध्यक्षताकरते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. गोकुल चंद मीणा ने कहा कि बचाव ही उपचार है। अगर हम सफाई बरतेंगे तो पेट में कृमि पैदा ही नहीं होंगे। जब कृमि नहीं होंगे तो गोली लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बच्चोंके विकास का दायित्व मां का
आरसीएचओडॉ. ओमप्रकाश मीणा ने कहा कि बच्चों के विकास का संपूर्ण दायित्व मां का होता है। इसके लिए मां को अपने साथ बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। बच्चे की देखभाल के लिए संक्रमण से बचना जरूरी है, इसके लिए स्वच्छता पर ध्यान देने की जरूरत है।
उमरैण. कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
अलवर. मन्नी का बड़ स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सवाल का सही जवाब देने पर महिला को सम्मानित करते नगर परिषद सभापति।