प्रॉपर्टी डीलर से लूट के मामले में 5 गिरफ्तार
थानाक्षेत्र के हाइवे मार्ग औद्योगिक पुलिया के समीप दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर से पचास हजार की नकदी एवं सोने की चैन, अंगूठी सहित इको गाड़ी लूटने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पाली की जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को बापर्दा अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने अलवर जिले सहित पाली, चितौडग़ढ़, गुजरात सहित अन्य जगहों पर तांबा से भरे ट्रकों का लूटने की वारदात को भी अंजाम दिया है।नीमराना थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया है कि 6 अक्टूबर 2015 को दिल्ली से प्रॉपर्टी डीलर मनोज सिंह चौहान पुत्र ब्रह्म सिंह, सेक्टर-126, रायपुर पुलिस थाना वजीदपुर जिला नोएडा यूपी अपने चाचा के साथ जयपुर प्लाट की रजिस्ट्री कराने जा रहे थे। शाहजहांपुर टोल प्लाजा से निकलते ही कार में सवार आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने दोनों अगवा कर अन्य गाड़ी में बैठा लिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया तथा दोनों को रामगढ़ अलवर के समीप पटक गए।
लूटीगाड़ी से तांबे के ट्रकों को लूटने को दिया था अंजाम: गिरोहकी मुख्य सरगना हारून मेव निवासी विशंभरा पुलिस थाना शेरगढ़ जिला मथुरा यूपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुमेरपुर एवं पाली में दो तांबे के ट्रकों को लूटने सहित चितौडग़ढ़ एवं उदयपुर में वारदातों को अंजाम दिया था।
येहैं आरोपी
गिरफ्तारआरोपी अरशद उर्फ चिटक पुत्र कुदू मेव, नसीम पुत्र खुर्शीद मेव एवं मुबारिक पुत्र हबीमेव निवासी विशंबरा पुलिस थाना शेरगढ़ जिला मथुरा यूपी, जुबेर पुत्र युनुस एवं असलम पुत्र अली मोहम्मद निवासी मियो का मोहल्ला जमालगढ़ पुलिस थाना पुन्हाना जिला नूह मेवात हैं। इनसे अलवर जिले एवं एनएच-8 पर हुई तांबे एवं अन्य लूट की वारदात खुलने की संभावना है। मुख्य सरगना हारून मेव को भरतपुर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जिसे लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।