पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपने अधिकारों तक सीमित नहीं रहे छात्रसंघ पदाधिकारी: सराफ

अपने अधिकारों तक सीमित नहीं रहे छात्रसंघ पदाधिकारी: सराफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्चशिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा की छात्रसंघ पदाधिकारी को अपने अधिकारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि अपने कर्तव्यों को पूरा करने की भी घोषणा करनी चाहिए। वे शुक्रवार को गौरी देवी कन्या महाविद्यालय के छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्रसंघ की नव निर्वाचित अध्यक्ष सुमन गुर्जर, उपाध्यक्ष अंजलि शर्मा, महासचिव आरती मीणा, संयुक्त सचिव दीक्षा जैन, सांस्कृतिक सचिव योगिता शर्मा एवं क्रीड़ा सचिव निशा सैनी को शपथ दिलाई। उन्होंने कॉलेज में रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति लगवाने की स्वीकृति देते हुए चुटकी ली कि मुझे मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बुलाना मत भूल जाना। महाविद्यालय में पीजी क्लास खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात कर इस बजट में घोषणा करवाने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि एक जुलाई के बाद प्रदेश में किसी शिक्षक की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मत्स्य यूनिवर्सिटी में महाराज भर्तृहरि की मूर्ति लगेगी और रिसर्च केंद्र भी खुलेगा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री अंजलि चौहान ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा सम्मान तब मिलेगा जब वे उसे हासिल करेंगी। विशिष्ट अतिथि ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि छात्रसंघ द्वारा महाविद्यालय में गेस्ट रूम बनवाने की मांग को वे अगला बजट आते ही अवश्य पूरा करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच संचालन डॉ. लता शर्मा ने किया। अतिथियों ने कॉलेज की छात्रा चित्रा सिंह को ताईक्वांडो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए बेस्ट प्लेयर का अवार्ड एवं उपेक्षा शर्मा को साहित्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए और एनसीसी की 7 छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में सनराइज यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. वीके अग्रवाल, डॉ. केके गुप्ता, कॉलेज प्राचार्य ज्योति सिन्हा, एसडीएम राजेश गोयल, तहसीलदार अनुराग हरित, मूलचंद गुर्जर, आनंद बेनीवाल, डॉ. हर्ष मल्होत्रा, अजीत पटेल, महावीर उपाध्याय मौजूद रहे।



अलवर. पुस्तिका का विमोचन करते मंत्री कालीचरण सराफ अन्य अतिथि।

अलवर. जीडी कॉलेज में छात्रासंघ को शपथ दिलाते संस्कृत उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ।

खबरें और भी हैं...