अनुभव आदान प्रदान कार्यशाला आयोजित
विधिक ताल्लुका शिविर में दी जानकारी
हनुमान मंदिर पर हुई भजन संध्या
कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 13 से
धर्मपाल अध्यक्ष नियुक्त
अलवर| राजीविकाइब्तिदा द्वारा चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम के दौरान सीआरपी राउण्ड में किए गए कार्य के लिए अनुभव आदान प्रदान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें इब्तिदा के बगड़ राजपूत, मुबारिकपुर, नौगांवा, रामगढ़, बख्तल की चौकी कलस्टर गांवों से दस समूह की टीम आई। इन्होंने अपने कार्य की जानकारी दी। जिला परियोजना अधिकारी राहुल ने बताया कि सरकार ने इब्तिदा से तीन साल का एमओयू किया है इसके अंतर्गत रामगढ़ ब्लाॅक के प्रत्येक गांव में 20 समूह बनेंगे। कार्यशाला में तारा जोशी, राजेंद्र, मेनिका, त्रिलोक चंद, मधु, इरफान, जीतराम, राजकुमार, सविता आदि उपस्थित थे।