प्रशासन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
प्रशासनने 13 फरवरी को आयोजित होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा की तैयारी को लेकर इंतजामों को पूरा कर लिया है। कस्बे में प्रशासन ने पांच परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिनमें कुल 1032 परीक्षार्थी सीधी भर्ती परीक्षा देंगे। एसडीएम अखिलेश कुमार पिपल ने तहसीलदार पिंकी गुर्जर के साथ सोमवार को सभी पांच परीक्षा केंद्रों का स्वयं जाकर निरीक्षण किया परीक्षा केंद्रों से संबंधित शिक्षण संस्थाओं के प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि कस्बे के गुरु गोबिंद सिंह कन्या महाविद्यालय, नोबल्स कॉलेज, गुरु हरिकृष्ण उमा विद्यालय, अरावली स्कूल राउमावि रामगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें एक ही पारी में दोपहर 12 से 3 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी।