- Hindi News
- नवरात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
नवरात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
रामसीन. स्थानीयअंबाजी मंदिर में नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर जुहारमल रावल की अध्यक्षता में आपेश्वर नवयुवक मंडल की बैठक रखी गई। बैठक में नवरात्रि महोत्सव को लेकर रंगरोगन, टेंट डेकोरेशन की व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में छोगालाल राव, जंयतीलाल रावल, छगन प्र्रजापत, छाोगालाल प्रजापत तुलसी भाई रावल समेत कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी तरह मुड़तरासिली में शीतला माता नवयुवक मंडल की ओर से खासाराम प्रजापत की अध्यक्षता में नवरात्रा महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।