आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली
रामसीन. कस्बेतथा आसपास के क्षेत्र में लगे 33केवी जीएसएस पर शुक्रवार सवेरे आठ से 12 बजे तक रखरखाव को लेकर बिजली कटौती की जाएगी। कनिष्ठ अभियंता वीआर परमार ने बताया कि 33 केवी रामसीन,मांडोली चांदना जीएसएस पर दीपावली पर्व पर लाइनों के रख रखाव को लेकर सवेरे आठ से 12 बजे तक चार घंटे बिजली बंद रहेगी।