- Hindi News
- आठवीं पास टीसी में उम्र 16 साल दसवीं पास कर हो गई 21 साल
आठवीं पास टीसी में उम्र 16 साल दसवीं पास कर हो गई 21 साल
गुजरात के बड़ौदा शहर से पास की दसवीं की परीक्षा
भास्करन्यूज | रामसीन
पंचायतीराजचुनावों में डॉक्यूमेंट्स में हेराफरी कर चुनाव लड़ सत्ता पर काबिज होने के मामले एक के बाद एक बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके लिए प्रत्याशियों ने राज्य के बाहर से प्रमाणपत्र लाकर निर्वाचन आयोग की ओर से वांछित योग्यता बताई हैं। ऐसे ही जसवंतपुरा प्रधान पद पर काबिज पिंकी राजपुरोहित के प्रमाणपत्र में जन्मतिथि को लेकर दो अलग अलग बातें सामने आई हैं। जिसमें पिंकी ने गांव घासेड़ी से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी जिसमें उसकी उम्र 02जुलाई 1996 दर्शाई गई हैं, उस हिसाब से पिंकी वर्तमान उम्र सोलह साल ही होती हैं। मगर निर्वाचन आयोग के नियमानुसार प्रधान पद के लिए प्रत्याशी का बालिग होना जरूरी हैं। ऐसे में पिंकी की ओर से दिए गए गुजरात बोर्ड के शैक्षणिक प्रमाणपत्र में जन्मतिथि 02 जुलाई 1993 है जिससे पिंकी की उम्र 21वर्ष होती हैं। पंचायत समिति के वार्ड 17 की सदस्य माफीदेवी राजपुरोहित ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि पंचायत समिति वार्ड 7 से चुनाव में विजयी हुई पिंकी राजपुरोहित ने गुजरात के बड़ौदा शहर से दसवीं पास कि मार्कशीट पेश की है जिसमें उसकी उम्र 2 जुलाई 1993 बताई गई है,जो गलत हैं। पिंकी ने घासमंडी के राउप्रावि से आठवीं पास कर 28 अप्रैल 2012 में स्कूल छोड़ा था,स्कूल की टीसी में उसकी उम्र 2 जुलाई 1996 लिखी हुई है।
टीसीकी मुझे जानकारी नहीं
तहसीलदारपंकज जैन का कहना है कि उनको आठवीं की टीसी के बारे में जानकारी नहीं हैं। आवेदन के साथ दसवीं कि मार्कशीट में जो उम्र लिखी है उस हिसाब से आवेदन वैध हैं।