रामसीन में आपेश्वर महादेव मेला 17 से
रामसीन | कस्बेमें 17 फरवरी को महाशिवरात्रि से शुरू होने वाले सात दिवसीय आपेश्वर मेला महोत्सव को लेकर हाट बाजार सजने के साथ दुकानें झूले तथा सर्कस के कैंप लगने शुरू हो गए है। मेला महोत्सव को लेकर आपेश्वर ट्रस्ट ग्राम पंचायत की ओर से माकूल व्यवस्था की जा रही हैं। वहीं पंचायत की ओर से बिजली, पानी सुरक्षा को लेकर कमेटी का गठन किया गया हैं। मेले में आने वाले व्यापारियों को मंदिर परिसर से बाइपास तक अस्थाई दुकानों के लिए जमीन दी है। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर ट्रस्ट पंचायत की ओर से निरीक्षण किया जा रहा है। निदेशक गंगासिंह परमार ने बताया कि मेला महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर पर रंगरोगन करने के साथ मंदिर परिसर तथा मंदिर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे।