सम्मेलन में भाग लेने का न्यौता
हाड़ेचा | भारतीयजनता पार्टी किसान मोर्चा के 16 फरवरी को रामसीन में होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए भाजपा किसान मोर्चा मंडल चितलवाना के द्वारा क्षेत्र के किसानों पीले चावल बांट कर न्यौता दिया गया। चितलवाना मंडल अध्यक्ष बाबूलाल नैण ने बताया कि सम्मेलन में आने के लिए चितलवाना क्षेत्र के हाडेचा, काछेला, जाणवी, केसूरी, सूथड़ी, खेजडय़ाली, जोरादर, भाटकी, भीमगुड़ा, डूंगरी, सेसावा, विरावा, टांपी, दूठवा, होतीगांव गोमी गांवों का दौरा कर किसानों को सम्मेलन में आने का न्यौता दिया। इस दौरान चितलवाना प्रधान हनुमान प्रसाद भादू, जिला महामंत्री चुन्नीलाल पुरोहित चितलवाना मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विश्नोई सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।