पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में घायल बाइक चालक की मौत

सड़क दुर्घटना में घायल बाइक चालक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसवंतपुरा| कस्बेके रामसीन जाने वाले सड़क मार्ग पर रविवार को आडुपुरा हनुमान मंदिर के पास मोड पर हुए हादसे में घायल बाइक सवार की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नागजीराम पुत्र अकाराम जाति मेघवाल उम्र 40 निवासी डोरडा मोटर साइकिल पर सवार होकर जसवंतपुरा की ओर रहा था। कि आडुपुरा हनुमान मंदिर के पास मोड पर ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में नागजीराम गंभीर रूप से घायल हो गया था। कस्बे के सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद नागजीराम की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अहमदाबाद के लिया रेफर किया था। मगर नागजीराम ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।