रामसीन में आज 4 घंटे पॉवर कट
रामसीन. कस्बेमें डिस्कॉम के 132 केवी जीएसएस से जुड़े सभी 33 केवी जीएसएस पर मंगलवार सवेरे आठ से 12 बजे तक चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता वीआर परमार ने बताया कि 132 जीएसएस पर दीपावली पर्व के रख रखाव को लेकर 33 केवी रामसीन, मांडोली, जोड़वाड़ा, भरूड़ी, जसवंतपुरा, कालंद्री चांदना जीएसएस पर सुबह आठ से 12 बजे तक चार घंटे बिजली बंद रहेगी।