पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दादा गुरु की जयंती पर आज भरेगा मेला

दादा गुरु की जयंती पर आज भरेगा मेला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामसीन | निकटवर्तीमाण्डोली नगर में बसंत पंचमी का पर्व पर शातिसूरीश्वर भगवान के 126 वें जन्म महोत्सव पर मेले का आयोजन हुआ। मैनेजिंग ट्रस्टी लक्ष्मीचंद जैन से बताया कि जन्म महोत्सव को लेकर सवेरे ६बजे प्रभात फेरी सुमतिनाथ जैन मंदिर से होकर गुरूदेव मंदिर तक निकाली गई वही दोपहर को जुलूस के साथ वरघोड़ा निकाला गया।

जिसमें बेंड बाजे के साथ लोग नृत्य करते हुए पहुंचे। वहीं 8 बजे से शाम साढ़े बजे तक प्रसादी का आयोजन किया जिसमें 36 कौमों के लोगों ने भाग लिया। शाम को दादा गुरू की आंगी सजाई साथ ही शाम को भक्ति भावना का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने दादा गुरू तुमको आना होगा.......... दादा गुरू के लिए जमाने को छोड़ दूंगा गीतों पर रात भर सूरों की सरिता बही। दादागुरु देव के 126वें जन्म दिन मनाने के लिए दिल्ली, पूना, चेन्नई, हैदराबाद समेत कई राज्यों से सैकड़ों धर्मप्रेमी पहुंचे।

खबरें और भी हैं...