शिविर तातोल में उमड़ी भीड़
रामसीन. तातोलपंचायत में शुक्रवार को भामाशाह शिविर का ग्रामीणों की भीड़ रही। शिविर प्रभारी नटवरलाल जीनगर ने बताया कि शिविर में लोगों ने आधार कार्ड बनाए। वही तातोल गंाव के ग्रामीणों ने शिविर में कई योजनाओं के फार्म भरे गए। शिविर में भामाशाह योजना, पेंशन,आधार कार्ड बनाने के लिए कई जनों ने आवेदन किया। शिविर में सरपंच पांचाराम चौधरी, ग्रामसेवक हिम्मताराम कुमावत, कैलाश रामावत, हितेश अग्रवाल, छोगालाल चौधरी, प्रेरक कुंदनसिंह मांगीलाल टेलर समेत कई जने मौजूद थे।