- Hindi News
- बाइक ट्रैक्टर की टक्कर में एक गंभीर घायल
बाइक ट्रैक्टर की टक्कर में एक गंभीर घायल
जसवंतपुरा. जसवंतपुराकस्बे से गुजर रही बीओटी रोड से रामसीन जाने वाली सड़क स्थित अडुपुरा हनुमान मंदिर के आगे विकट मोड़ पर रविवार शाम करीब आठ बजे बाइक ट्रैक्टर की आमने सामने की टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार जसवंतपुरा से एक ट्रैक्टर रामसीन की ओर जा रहा था,इस दरम्यान सामने से रही मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। टक्कर में मोटरसाइकिल पूरी तरह से बिखर गई तथा उसपर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, हेड कांस्टेबल दुर्गाराम मय जाब्ता घटना स्थल पंहुचे। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की भीड़ जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ।