- Hindi News
- विनम्रता के गुण हमेशा जीवंत रखना जरूरी : मुनि मणिलाल
विनम्रता के गुण हमेशा जीवंत रखना जरूरी : मुनि मणिलाल
लुंकड़ पितलिया का किया सम्मान
राणावास.सिरियारीस्थित आचार्य भिक्षु समाधि स्थल पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुनि मणिलाल ने कहा कि पद पर प्रतिष्ठित होने वाले व्यक्ति को विनम्रता के गुण को हमेशा जीवंत रखना चाहिए।
विनम्रता व्यक्ति को सफलता के शिखर पर ले जाती है। इस मौके पर जैन विश्व भारती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मचंद लुंकड़, मुख्य मैनेजिंग ट्रस्टी प्यारेलाल पितलिया का सिरियारी संस्थान अध्यक्ष मूलचंद नाहर, तेरापंथ संस्थान राणावास अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, सुकनराज परमार, देवराज नाहर आदि ने स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर सिरियारी सरपंच मधुलिका कंवर, मोहनलाल गादिया, श्यामसिंह, पुखराज दक आदि उपस्थित थे।
राणावास. सिरियारी भिक्षु समािध स्थल के पदाधिकारी जैन विश्व भारती के अध्यक्ष लुंकड़ का स्वागत करते हुए पदाधिकारी।