- Hindi News
- मालवीय लौहार समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 2 को
मालवीय लौहार समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 2 को
राणावास| अखिलभारतीय देववंशीय मालवीय लौहार समाज का आठवां प्रतिभा सम्मान समारोह सगतेश्वर मालवीय लौहार शिक्षा समिति के तत्वावधान में 2 नवंबर को कंटालिया में आयोजित होगा। इस समारोह की तैयारियां को लेकर प्रतापराम की अध्यक्षता में सगताराम महाराज की बगीची रिसाणिया में बैठक हुई, जिसमें सदस्यों को कार्य सौंपे गए। मंत्री घनश्याम आसोरिया ने बताया कि समारोह में दसवीं, बारहवीं उच्च स्तर में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के 200 से अधिक विद्यार्थियों भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। बैठक के दौरान रघुनाथचंद्र, जगदीशलाल, मोडाराम, भंवरलाल, बाबूलाल आसोरिया, भैराराम, ओमप्रकाश, गिरधारीलाल आदि ने स्वतंत्रता सेनानी गणेश लौहार को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।