प्रधान सरपंचों का स्वागत, निकाला जुलूस
मारवाड़जंक्शन पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान सुमेरसिंह कुंपावत का राणावास कस्बे में सोमवार का स्वागत कर जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य गणपतलाल चौधरी, पंचायत समिति सदस्य दिप्ती व्यास, मलसाबावडी सरपंच पवन शिवहरे जैन, राणावास सरपंच भंवरी देवी चौधरी, राणावास उप सरपंच उत्तमचंद भंडारी, वार्डपंच अमरचंद मेवाड़ा, मिश्रीदेवी, गोविंदलाल गर्ग, पूनाराम, अमीन खां, नोजी बाई, कंचन देवी आदि का ग्रामीणों व्यापार मंडल ने अभिनंदन किया। जुलूस के बाद बिल्केश्वर महादेव बगेची में सभा हुई। इस मौके पर खींवाराम, खुमाराम चौधरी, पुखराज चौधरी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
रास| स्थानीयग्राम पंचायत के सरपंच देवकरण गुर्जर का सीमेंट फैक्ट्री के मजदूरों एवं ग्रामीणों ने सोमवार को स्वागत किया। इस दौरान कालूनाथ, बसंतपाल, गोपालदास, भीरमाराम सदाम, सांवरलाल मेघवंशी, नेमाराम, कानाराम, बीरम सोडा, योगेश, परमाराम, साकेत अली, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
बांझाकुडी| स्थानीयग्राम पंचायत में सोमवार को संत नारायणदास महाराज के सानिध्य में सरपंच गंगा बाडिय़ासर उप सरपंच ओमकंवर राठौड़ ने पदभार संभाला। इस मौके पर पूर्व सरपंच केलकी देवी मेघवाल, पूर्व उप सरपंच भंवरलाल कुमावत, ग्रामसेवक बद्रीलाल कुमावत, विनिता सहित ग्रामीण मौजूद थे।
देसूरी| कस्बेके नवनिर्वाचित युवा सरपंच प्रवीण कुमार मेघवाल ने सोमवार कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उपस्थित वार्डपंचों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरपंच मेघवाल ने कहा कि गांव का विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य है। इस दौरान ग्रुप सचिव सत्यनारायण दायमा,उपसरपंच कमला देवी मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
लांबिया| निकटवर्तीभूंबलिया गांव में सरपंच लादूसिंह राठौड़ ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। वहीं, उप सरपंच मगसिंह सहित वार्डपंचों ने भी सोमवार को ही कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद ग्राम सेवक रामरसिया आचार्य ने सरपंच राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक ली। इस दौरान पूर्व सरपंच सहित ग्रामीण उपस्थित थे।