शिक्षामंत्री सराफ 21 को मांडा आएंगे
मांडा गांव में राबाउप्रवि राउमावि में नवनिर्मित क्लास रूम का करेंगे उद्घाटन
राणावास.शिक्षामंत्रीकालीचरण सराफ 21 सितंबर को मांडा गांव आएंगे। वे यहां शकुंतलादेवी पितलिया चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई की ओर से राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का उद्घाटन करेंगे। मांडा सरपंच नाजूदेवी मेघवाल ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ, अध्यक्षता जैन विश्व भारती लाडनूं के अध्यक्ष धर्मचंद लुंकड़, विशिष्ट अतिथि सांसद पीपी चौधरी, विधायक केसाराम चौधरी, जिला प्रमुख खुशवीरसिंह, सिरियारी संस्थान अध्यक्ष मूलचंद नाहर होंगे। कार्यक्रम को लेकर समाजसेवी प्यारेलाल पितलिया, टीकमराम मेघवाल सहित ग्रामीण तैयारियों में जुटे हुए हैं।