राणावास में कांग्रेस का सम्मेलन आज
राणावास | कांग्रेसका ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को राणावास में आयोजित होगा। जिला सेवादल संगठन मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि सम्मेलन में जिला प्रभारी लक्ष्मणसिंह रावत, पूर्व जिला प्रमुख खुशवीरसिंह , जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, सेवादल जिला संगठक मोहन हटेला आदि मौजूद रहेंगे।