अलख महाराज का मेला भरा
राणावास | निकटवर्तीगादाणा के ओरण स्थित अलख महाराज मंदिर पर बुधवार को मेला भरा गया। वहीं, दिनभर श्रद्धालुओं ने अलख महाराज मंदिर में दर्शन कर खुशहाली की कामना की। मेले के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें हेमराज गोयल आदि ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मेला समिति के चैनाराम मीणा, हरीश रेगर, उम्मेदसिंह राजपुरोहित, गोमाराम चौधरी, पूनाराम बालवंशी, गोविंद सहित कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली।