आज निकलेगी सफाई जागरूकता रैली
रानी. रानीके रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री सफाई अभियान को लेकर शुक्रवार को सफाई जागरूकता रैली निकाली जाएगी। सफाई अभियान को लेकर एसएम एनआर सिसोदिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सफाई अभियान पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अजमेर रेलवे मंडल वाणिज्यिक अधीक्षक राधेश्याम सोनी, स्टेशन मास्टर एआर देवड़ा,वीएस शेखावत, स्वास्थ्य निरीक्षक दीपक नागर आदि मौजूद थे।