बाइक सवार ने वृद्धा के गले से चेन लूटी
रानी नगर के हिंगड़ मोहल्ले में एक वृद्घा के गले से दिन दहाड़े एक मोटर साइकिल सवार ने सोने की चैन झपटकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कराई, मगर उसके बारे में सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार रानी में कपड़ा व्यापारी नगराज जैन की माता शनिवार को अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान लाल रंग की बाइक पर पहुंचे एक युवक ने तेज झपटा मारकर उसके गले से सोने की चैन लूटकर ले गया। आरोपी के बारे में सुराग नहीं मिल पाया है।