राजस्थान टेंट डीलर्स के 11वें महाधिवेशन के उद्घाटन सत्र में उपस्थित टेंट डीलर्स।
पाली। जिला टेंट डीलर्स समिति की मेजबानी में शनिवार को अणुव्रत नगर में टेंट व्यवसायियों के दो दिवसीय 11 वें प्रांतीय महाअधिवेशन का समारोहपूर्वक आगाज हुआ। इस महाधिवेशन में राजस्थान अन्य राज्यों के लगभग 4 हजार टेंट व्यवसायी शरीक हो रहे हैं। महाधिवेशन का उद्घाटन विधायक ज्ञानचंद पारख, कलेक्टर रोहित गुप्ता प्रदेशाध्यक्ष रवि जिंदल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ज्ञानचंद पारख ने महाधिवेशन में आए टेंट व्यवसायियों की संख्या को देखकर इसे एकता की प्रबल शक्ति बताया।
पारख ने कहा कि पाली में यह पहला मौका है कि जब इतने बड़े स्तर पर महाधिवेशन आयोजित हो रहा है। कलेक्टर रोहित गुप्ता ने भी अपने संबोधन में जिला टेंट डीलर्स समिति को इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बधाई दी।
इस मौके पर ऑल इंडिया टेंट डीलर्स अध्यक्ष मनोहरलाल गुलाटी, भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना मकरानी, राजस्थान टेंट डीलर्स चेयरमैन हेमराज गुप्ता, प्रदेश सचिव रघुनंदन बंसल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रासबिहारी शर्मा, जिला टेंट डीलर्स समिति अध्यक्ष कांतिलाल धोका, मेला संयोजक बाबूलाल रांकावत, सचिव जहीर मकरानी, उपाध्यक्ष आनंद भाटी, सह सचिव सुमेरसिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद शर्मा सलाहकार अशोक भंडारी मौजूद थे।
टेंट व्यवसायियों ने गोदाम के लिए भूमि आवंटन की मांग उठाई : उद्घाटनसत्र में जिला टेंट डीलर्स समिति के पदाधिकारियों की ओर से विधायक पारख के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं। समिति के सचिव जहीर मकरानी ने बताया कि टेंट व्यवसायियों के पास जमीन नहीं होने से कई मोहल्लों में टेंट के गोदाम बनाए हुए हैं। गलियां छोटी होने से सामान को लाने ले जाने में काफी परेशानी को सामना करना पड़ता है। समिति ने विधायक से मांग की है कि जिस तरह रियायती दर पर रिको क्षेत्र में जमीन उपलब्ध करवाई गई है, उसी प्रकार टेंट व्यवसायियों को रियायती दर पर गोदाम बनाने के लिए भूमि आवंटित करवाई जाए।
आकर्षणका केंद्र रही डेढ़ सौ स्टॉल : महाधिवेशन के अंतर्गत अणुव्रत नगर मैदान में लगाई गई 150 स्टॉल में शादी से लेकर हर समारोह की रौनक बढ़ाने के लिए कई प्रकार के आइटम बिक्री के लिए उपलब्ध थे। टेंट व्यवसायियों के लिए उपलब्ध इन सजावटी आइटम की एक से बढ़कर एक वैरायटी मौजूद है। इनमें साेफा, पांडाल, वाटर प्रूफ डोम, फाइबर के स्वागत द्वारा, फाउंटेन, टेंट के कपड़े, झूमर, लाइट, फ्रेम क्रॉकरी आइटम मार्केट रेट से काफी कम दामों के टेंट व्यवसायियों के लिए उपलब्ध है।
पाली का अक्षय कुमार छा गया सभी पर : अक्षयकुमार के हूबहू दिखने वाले विकल्प मेहता इस आयोजन के खास आकर्षण रहे। विकल्प ने नाइट में एंट्री भी
अक्षय कुमार के अंदाज में बुलेट बाइक पर की। उनके कार्यक्रम में आते ही लोगों ने उसे असली अक्षय कुमार मानकर उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए घेर लिया। उन्होंने स्टेज पर पहुंचकर हुक्का बार... खिलाडी भय्या... पर परफॉर्मेंस दी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कॉमेडी से सबका मनोरंजन किया। नाइट में जयपुर के मेडी डांस ग्रुप की ओर से कई बॉलीवुड तरानों पर अपनी प्रस्तुति दी। डांस ग्रुप द्वारा बलम पिचकारी... अनारकली डिस्को चली... जैसे गानों पर मनभावन प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
राकेश शिप्रा के सुरों की जुगलबंदी ने बांधा समां
पाली. जिलाटेंट डीलर्स की मेजबानी में आयोजित हो रहे 11वें प्रांतीय महाधिवेशन के तहत शनिवार शाम अणुव्रत नगर मैदान में बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। रात 8 बजे बॉलीवुड नाइट का आगाज करते हुए जयपुर के राकेश शिप्रा ने अपनी एंकरिंग से दर्शकों का मन मोह लिया। इसी बीच इंडियन आइडल फेम प्रतीक्षा कुलश्रेष्ठ ने तू ही तो मुझ को बता दे... की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में... गीत की प्रस्तुति देकर अमित डेविड ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी बीच अक्षय कुमार की पसंदीदा एंट्री की तरह नाइट परिसर में पहुंचते हुए लोगों ने विकल्प मेहता को असली अक्षय कुमार मानकर उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए घेर लिया। बॉलीवुड नाइट की व्यवस्था को लेकर जिला टेंट डीलर्स समिति के मनीष राठौड़, अनुराग मेहता, अक्षय भंडारी राजेंद्र धोका सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिला टेंट डीलर्स समिति की मेजबानी में अणुव्रत नगर में टेंट व्यवसायियों के दो दिवसीय 11 वें प्रांतीय महाधिवेशन का आगाज।