- Hindi News
- इंफोसिस के चार प्रमोटरों ने बेचे 6,500 करोड़ के शेयर
इंफोसिस के चार प्रमोटरों ने बेचे 6,500 करोड़ के शेयर
आईटी शेयर टूटे, सेंसेक्स 338 अंक गिरा
चालूसाप्ताहिक निबटान सत्र के पहले दिन सोमवार को मुंबई शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की बिकवाली के चलते मुंबई बाजार का 30 प्रतिभूतियों वाला एसएंडपी सेंसेक्स पूर्व बंद के मुकाबले 338.07 अंक अर्थात 1.19 फीसदी लुढ़ककर 28119.40 अंक पर बंद हुआ। आज सुबह से ही बाजार में मंदी का दौर छाया हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सीएनएक्स निफ्टी पूर्व बंद की तुलना में 100.05 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की नरमी के साथ 8438.25 अंक पर बंद हुआ। इंफोसिस में सबसे अधिक गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉल कैप ने 0.9 से 1.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की। आज डॉलर के मुकाबले रुपए में भी कमजोरी देखी गई। एशियन बाजारों में हल्की बढ़त के साथ कारोबार चला। जापान के निक्केई ने 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की। बीएसई में आईटी सूचकांक ने सबसे अधिक तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, रीयल्टी, ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल सूचकांक ने 1 से 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की।
निजी कारणों का हवाला
नारायणमूर्तिने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से शेयर बेचे हैं। इंफोसिस और इसके लीडर्स में हमारे परिवार का पूरा भरोसा है। नंदन निलेकणी ने भी कहा कि शेयर बेचने का मतलब यह नहीं कि कंपनी में उनका भरोसा कम हुआ है। हमने व्यक्तिगत कारणों और समाज सेवा के काम को आगे बढ़ाने के लिए ऐसा किया है।
33साल पुरानी कंपनी
सातइंजीनियरों ने मिलकर 1981 में इंफोसिस की स्थापना की थी। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के खराब प्रदर्शन के बाद इस साल जून में पहली बार गैर-संस्थापक विशाल सिक्का को सीईओ नियुक्त किया गया था। इसके बाद कंपनी के शेयर 30 फीसदी से ज्यादा उछल चुके हैं।
शेयर पांच फीसदी लुढ़के
अचानकहुई इस बिक्री से इंफोसिस के शेयर पांच फीसदी तक टूट गए। बीएसई में इसका बंद भाव 1968.60 रुपए था। 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा घटकर कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 2.27 लाख करोड़ रुपए (दो अरब डॉलर) रह गया, जबकि चार संस्थापकों की कुल बिक्री 6,484 करोड़ रुपए (एक अरब डॉलर) रही। वहीं एक्सपर्ट कंपनी में निवेश की सलाह दे रहे हैं।
किसनेकितने शेयर बेचे
नारायणमूर्तिपरिवार > 1.2करोड़
नंदननिलेकणी परिवार > 1.2करोड़
के.दिनेश परिवार > 0.62करोड़
शिबूलालपरिवार > 0.