पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेराफेरी मामले में कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष समेत तीन लोग गिरफ्तार

हेराफेरी मामले में कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष समेत तीन लोग गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरकी भविष्य क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के अध्यक्ष दामोदर नागदा, संचालक अरविंद मेहता तथा कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा को रानी थाना पुलिस ने प्रॉडक्शन वारंट पर रविवार रात को गिरफ्तार कर लाया। ये सभी लोग लाखों रुपए की ठगी के मामले में उदयपुर जेल में बंद थे, जिनके खिलाफ रानी थाने में भी ग्राहकों के लाखों रुपए ठगने को लेकर तीन मामले दर्ज है। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार भविष्य क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड नाम की फर्म का मुख्यालय उदयपुर में है। इस कंपनी की देशभर में करीब 180 ब्रांच है। जहां लोगों को फिक्स डिपोजिट मासिक डिपोजिट की स्कीम से रुपए जमा किए गए थे। रानी थाना क्षेत्र के नाडोल गांव में स्थित ब्रांच में भी इलाके के लोगों ने वर्ष 2012 में रुपए जमा कराए थे। बाद में यह संस्था बंद हो गई और दफ्तर पर ताले लग गए। इसको लेकर रानी में प्रकाश बारेशा , विनोद दर्जी और वरेश सोनी की ओर से तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए। रिपोर्ट में संस्था के अध्यक्ष दामोदर नागदा पुत्र भीमशंकर ब्राह्मण, संचालक अरविंद मेहता पुत्र नंदलाल मेहता तथा कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा पुत्र ब्रजभूषण शर्मा के खिलाफ लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप है।

शेष| पेज 13



येसभी आरोपी उदयपुर के रहने वाले है, जिन्हें ठगी के मामले में उदयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल में भेजा था। रानी में दर्ज तीनों मामले में पुलिस ने प्रॉडक्शन वारंट पर तीनों को गिरफ्तार कर रविवार को रानी लाया, जिन्हें सोमवार को रिमांड पर लिया गया है।