- Hindi News
- वरकाणा गांव में दो बाइक टकराई, एक जने की मौत
वरकाणा गांव में दो बाइक टकराई, एक जने की मौत
पाली. रानीथाना क्षेत्र के वरकाणा गांव में रविवार को दो बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वरकाणा निवासी गोपीनाथ पुत्र भैरूनाथ का पुत्र रविवार को अपनी बाइक लेकर घर की तरफ रहा था। इस दौरान सामने से तेज गति से रहे बाइक एमपी 09 एमके 4346 के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर रानी थाने से पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया है।