सीरवी समाज की बड़ेर की प्रथम वर्षगांठ मनाई
सीरवी समाज की बड़ेर की प्रथम वर्षगांठ मनाई
मारवाड़ जंक्शन | कस्बेके सीरवी समाज की बड़ेर के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर रविवार सवेरे हवन के साथ ध्वजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजा का लाभ अमराराम, भानाराम पुत्र लालाराम पंवार परिवार ने लिया। इससे पूर्व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज कलाकार धर्मेंद्रनाथ ने गणपति वंदना से किया।
इसके बाद उन्होंने म्हारी आई माता,जगदंबा भवानी आई माता आदि भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर विधायक केसाराम चौधरी, रानी प्रधान नवरतन चौधरी, वड़ेर अध्यक्ष रामलाल सेणचा, उपाध्यक्ष अमराराम, भैराराम,चैनाराम गुड़ा जयसिंह, केसाराम वर्फा,दयाराम, खींवाराम आदि मौजूद थे।