निशक्तजनों की सेवा को आगे आएं : पुरोहित
रानी | राजस्थाननिशक्तजन आयोग के अध्यक्ष धनाराम पुरोहित ने कहा कि मानव सेवा ही सर्वोपरि है तथा प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे के दुख को समझते हुए मदद करने में आगे आना चाहिए। वे रविवार को निकटवर्ती पुनाडिया ग्राम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निशक्तजनों की सहायता के लिए सरकार ने कई लाभकारी योजनाएं चला रखी है, जिसका फायदा विशेष योग्यजनों को उठाना चाहिए। इसके लिए जनप्रतिनिधि ग्राम स्तर पर सार्थक प्रयास कर निशक्तजनों को फायदा दिलाने में सहयोग करें। सरपंच राजेंद्रसिंह राजपुरोहित पुनाडिया ने कहा कि सेवा कभी निष्फल नहीं जाती तथा सेवा करने से सार्थक परिणाम मिलते हैं। इस अवसर पर महिपालसिंह साकरणा, गोपालसिंह राजपुरोहित, नारायणसिंह, ललितसिंह, बाबूसिंह, गुमानसिंह, सुखदेवसिंह, उत्तमसिंह, नथूसिंह आदि मौजूद थे।
रानी. बैठक को संबोधित करते धनाराम पुरोहित।