पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती महोत्सव पर हुए कई आयोजन

अग्रसेन जयंती महोत्सव पर हुए कई आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानी| अग्रवालसमाज समिति रानी के तत्वावधान में स्थानीय साईं धाम प्रांगण में अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर डांस प्रतियोगिता में उर्वी अग्रवाल, याशिका, फैन्सी ड्रैस प्रतियोगिता में भानू प्रताप टीना अग्रवाल, बोरी दौड़ प्रतियोगिता में मुस्कान अनिकी अग्रवाल, पुरुष वर्ग में एक मिनट में प्रथम प्रवीण गोयल, प्रियंक गोयल, सिक्के डालना में हंसमुख सिंगल प्रवीण दिनकर, मटकी दौड़ प्रतियोगिता में मनीषा गोयल रविंद्रा गुप्ता, कपल प्रतियोगिता में पूजा दिनकर, कामिनी गुप्ता, लक्की ड्रा कूपन में उर्वी, मनीषा एेरन एवं मनीषा गोयल तथा डांस प्रतियोगिता में अनमोल गुप्ता विजेता रहे। इस अवसर पर खेलकूद कमेटी के सदस्य अनिल अग्रवाल, प्रवीण गोयल, कुनाल अग्रवाल, प्रियंक गोयल, राजेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।