- Hindi News
- मैत्री फुटबॉल मैच में पाली ने रानी को 3 2 से हराया
मैत्री फुटबॉल मैच में पाली ने रानी को 3-2 से हराया
कस्बेके फुटबॉल ग्राउंड में रविवार को डीएफसी पाली रानी के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच खेला गया। पाली की टीम ने यह मैच 3-2 से जीता। डीएफसी पाली के विक्रमसिंह ने पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद रानी के खिलाड़ी बसंत कुमार राहुल मोबारसा ने एक-एक गोल दागकर टीम को फिर बढ़त दिलाई। हाफ टाइम के बाद डीएफसी पाली के खिलाड़ी रमेश सरगरा ने शानदार हैडर से गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। डीएफसी पाली का विनिंग तीसरा गोल कप्तान अमरसिंह ने किया। निर्णायक की भूमिका अभिलाष सूद ने निभाई। इस मौके पर अभयराजसिंह, मयंक जैन, अक्षयराजसिंह, सुरेशकुमार, मानवेंद्रसिंह सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।
रानी. पाली-रानी के बीच रविवार को मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच खेला गया।