- Hindi News
- स्वच्छ सुंदर बने हर गांव ढाणी : खुशवीरसिंह
स्वच्छ सुंदर बने हर गांव-ढाणी : खुशवीरसिंह
जिलाप्रमुख खुशवीरसिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों के सहयोग से ही हर गांव ढाणी स्वच्छ बन सकती है। वे बुधवार को पंचायत समिति के सभागार में आयोजित निर्मल भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों के बीच जाकर उन्हें स्वच्छता के बारे में जागरूक करना होगा। उसके बाद ही यह अभियान सफल हो पाएगा। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित ग्रुप सचिवों से निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण को लेकर उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर प्रधान बुद्धकंवर चौहान, जिला परिषद सदस्य प्रमोद पालसिंह मेघवाल, विकास अधिकारी रविंद्र प्रकाश आचार्य,बीईईओ बस्तीमल भाटी, विक्रमसिंह गेहलोत आदि मौजूद थे।
रानी.जिलाप्रमुख खुशवीरसिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि कर्मचारी आपसी सामंजस्य से कार्य करें तभी गांव क्षेत्र का विकास संभव है। वे बुधवार को पंचायत समिति सभागार में निर्मल भारत अभियान के तहत आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साफ-सफाई की आवश्यकता है। इसलिए सभी ग्राम सेवक 2 अक्टूबर तक आवंटित शौचालयों का निर्माण कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने विकास अधिकारी द्वारा लम्बित कार्यों पर बरती जा रही शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माण किए गए शौचालयों का भुगतान कराने के निर्देश दिए। प्रधान पाबूसिंह राणावत ने कहा कि गांव को स्वच्छ बनाने कि शुरूआत अपने घरों से करनी होगी। विकास अधिकारी ललित गर्ग ने तय सीमा तक शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण कर अभियान को सफल बनाने की बात कहीं। बैठक में भागीरथ प्रजापति, डॉ जितेंद्र राजपुरोहित, समिति सदस्य गजेंद्रसिंह, ढगलाराम, दाखू देवी, चांद कंवर, सरपंच मदनसिंह, रामलाल आदि मौजूद थे।
देसूरी. पंचायत समिति सभागार में कार्यशाला को संबोधित करते जिला प्रमुख।