- Hindi News
- धनेरिया गांव में दुकान में चोरी, संदिग्धों से पूछताछ
धनेरिया गांव में दुकान में चोरी, संदिग्धों से पूछताछ
पाली| रासथाना क्षेत्र के धनेरिया गांव में बीती रात को चोर एक दुकान का ताला तोड़कर वहां से किराणा सामान तथा नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में पुरानी वारदात में लिप्त रहे लोगों को बुलाकर पूछताछ की, मगर सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार धनेरिया निवासी कैलाश पुत्र बगदाराम प्रजापत ने रास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सोमवार देर शाम को अपनी दुकान पर ताला लगाकर घर चला गया था। पीछे से चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वहां से किराणा सामान तथा गल्ले में पड़े नकद रुपए चुराकर ले गए। पुलिस ने मौका देखकर मामला दर्ज कर लिया है।