अनियंत्रित कार पलटी, एक घायल
कोसेलाव. बाबागांव से पिचावा जाने वाले सड़क के क्षतिग्रस्त होने से मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक युवक घायल हो गया, जबकि चालक को कोई चोटें नहीं आई। बाबा से पिचावा जाने वाली सड़क में जगह-जगह गहरे खड्ढे होने एवं बबूल की झाड़ियों की वजह से मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। शेष|पेज13
इससेकार में सवार रानी निवासी हरिराम घायल हो गया। रानी निवासी कार चालक रोहित कुमार को कोई चोटें नहीं आई। घायल को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोसेलाव पहुंचाया और उपचार के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क को बनाए हुए चार माह ही हुए है, लेकिन वर्तमान में यह सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन सड़क को सही नहीं किया गया है।
कोसेलाव. बाबा-पिचावा गांव सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी कार।