रानी में आज पांच घंटे पॉवर कट
रानी. रानीसहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को पांच घंटे बिजली बंद रहेगी। जेईएन नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर में स्थित 132 केवी जीएसएस के उचित रखरखाव के कारण इससे संबंधित गांवों में प्रात: 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शर्मा ने बताया कि इससे जुड़े रानी, रानी गांव, बिजोवा, जवाली, सोमेसर, बोरड़ी, घेनड़ी, किशनपुरा, नाडोल के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई इस दौरान बंद रहेगी।